जोधपुर : घरेलू गैस सिलेंडर के आग पकड़ने से हुआ हादसा, महिला व उसका पुत्र झुलसे
By: Ankur Fri, 12 Feb 2021 6:27:31
शुक्रवार को एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर के आग पकड़ने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें शहर के बासनी क्षेत्र में स्थित संजय कॉलोनी में सिलेंडर एक धमाके के साथ फट गया। इससे खाना बना रही महिला व उसका पुत्र झुलस गए। आग के कारण मकान में रखा सारा सामान जल गया। झुलसे सोहनी देवी व उसका पुत्र को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में बासनी से पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया।
इस धमाके से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। थोड़ी देर में बासनी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार संजय गांधी कोलोनी प्रथम फेज ओम प्रकाश वैष्णव के घर में रहने वाली किराएदार 37 वर्षीय सोहनी देवी आज सुबह खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया और रेगुलेटर के निकट आग लग गई।
सोहनीदेवी व उसके 15 वर्षीय पुत्र ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इस प्रयास में दोनों काफी झुलस गए। गैस का रिसाव बहुत तेजी के साथ हुआ और देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। इस बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया। निकट ही स्थित दमकल केन्द्र से दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उन्होंने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़े :
# दौसा : कानून के रक्षक ही बन रहे भक्षक, आरोपी से SHO और हेड कांस्टेबल ने मांगी 20 हजार की रिश्वत
# भरतपुर : कट्टे का भय दिखाकर महिला से दुष्कर्म, खेत से लौट रही थी विवाहिता
# जयपुर : फीस घटाने के बाद भी नहीं भर रही बीटेक-एमटेक कोर्स की सीटें
# भीलवाड़ा : फिर इंसानियत हुई शर्मसार, बेर खिलाने के बहाने छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म
# उदयपुर : आज से शुरू हुआ शराब ठेकों के लिए ऑनलाइन आवेदन, वापस नहीं मिलेगी राशि